कंगना रनौत व क्रिकेटर सुरेश रैना आज प्रयागराज में:NCZCC में आयोजित डिजिटल सदस्यता अभियान में दोनों सेलिब्रेटी लेंगे हिस्सा, कपिल देव का आना कैंसिल

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बालीवुड फिल्म अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत व क्रिकेटर सुरेश रैना आज रविवार को प्रयागराज आएंगे। पहले इसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को भी आना था लेकिन किन्हीं कारणवश उनके आने का कार्यक्रम निरस्त हो गया। दरअसल, प्रयाग उत्थान समिति का डिजिटल सदस्यता अभियान NCZCC (उत्तर मध्य क्षेत्र संस्कृतिक केंद्र) के प्रांगण में शाम 6 बजे आयोजित किया हो रहा है। इसी कार्यक्रम में सांसद एवं सिने अभिनेत्री कंगना रनौत और क्रिकेट स्टार सुरेश रैना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और डिजिटल सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। समाज सेवा और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पित होने का संदेश देंगे। समिति के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर समिति के सभी नव नियुक्त सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित किया गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *