कनाडा में गायब हुए पाकिस्तानी फ्लाइट अटेंडेंट:खराब तबीयत का बहाना बनाया, फिर फोन स्विच ऑफ किया; साल का तीसरा मामला

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के एक सीनियर फ्लाइट अटेंडेंट आसिफ नजम कनाडा में गायब हो गए हैं। वे 16 नवंबर 2025 को लाहौर से टोरंटो (फ्लाइट PK-789) पहुंचे थे। उन्हें 19 नवंबर को वापसी फ्लाइट PK-798 पर ड्यूटी करनी थी, लेकिन वो ड्यूटी पर नहीं आए। जब एयरलाइन ने उन्हें फोन कर नहीं आने का कारण पूछा तब आसिफ ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया। इसके बाद आसिफ का फोन स्विच ऑफ हो गया। उनका अबतक कुछ पता नहीं चला है। PIA ने इसकी जांच शुरू कर दी है। PIA ने कहा है कि अगर आसिफ के गैरकानूनी तरीके से गायब होने की बात सामने आई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यह इस साल का तीसरा मामला है। इससे पहले 2025 में दो और 2024 में कई 4 मेंबर कनाडा में लापता हो चुके हैं। इसके पीछे की वजह पाकिस्तान में आर्थिक तंगी, कम सैलरी और नौकरी असुरक्षा को माना जा रहा है। पिछले तीन साल में 15 अटेंडेंट गायब कनाडा में ठहराव के दौरान पीआईए चालक दल के सदस्यों के गायब होने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अक्टूबर 2024 में, इस्लामाबाद स्थित एक केबिन क्रू सदस्य टोरंटो में रुकने के दौरान लापता हो गया था। वहीं, 2022-2023 में 8 क्रू मेंबर कनाडा में लापता हुए। कुल मिलाकर पिछले तीन साल में 15 से ज्यादा PIA कर्मचारी कनाडा पहुंचकर गायब हो चुके हैं। PIA इस बढ़ते ट्रेंड से काफी परेशान है और इसे रोकने के लिए नए नियम बनाने पर विचार कर रही है। फरवरी 2024 में इस्लामाबाद से टोरंटो जाने वाली फ्लाइट की एक और एयरहोस्टेस कनाडा में लापता हो गई थी। तलाशी के समय उसके कमरे से एक नोट मिला जिसमें लिखा था- थैंक्यू PIA 2019 से गायब होने का ट्रेंड तेजी से बढ़ा पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के क्रू मेंबर्स के कनाडा में गायब होने की घटनाएं 2019 से ही जारी हैं, लेकिन हाल के सालों में यह ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। इसके पीछे मुख्य वजहें पाकिस्तान की आर्थिक तंगी, कम सैलरी, नौकरी की असुरक्षा और कनाडा की शरण नीतियां हैं। PIA ने इसे रोकने के लिए कई कदम उठाए, जैसे कनाडा जाने वाले क्रू की मिनिमम उम्र 50 साल करना, पासपोर्ट जब्त करना और एफिडेविट लेना, लेकिन ये उपाय ज्यादा असरदार साबित नहीं हुए। आसान शरण: पाकिस्तान में खराब आर्थिक हालात:

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *