कनाडा में पंजाबी ने महिला को जड़ा थप्पड़:स्टोर में पगड़ी पर हाथ डाला तो गुस्साया सिख सिक्योरिटी गार्ड; VIDEO सामने आया

📅 Published: February 8, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

कनाडा के सस्केचेवान में नस्लीय टिप्पणी पर सिख सिक्योरिटी गार्ड ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि कनाडा की महिला और सिख सिक्योरिटी गार्ड के बीच ग्रॉसरी स्टोर पर किसी बात को लेकर बहस हुई। महिला ने सिख सिक्योरिटी गार्ड की पगड़ी और दाढ़ी को हाथ डालने की कोशिश की। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने गुस्से में आकर महिला को थप्पड़ जड़ दिया। इसका स्टोर में खड़े लोगों ने विरोध किया और इसकी शिकायत प्रिंस अल्बर्ट शहर की पुलिस को दी। प्रिंस अल्बर्ट पुलिस ने स्टोर से सीसीटीवी वीडियो फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि थप्पड़ के पीछे वजह क्या है। नियम अनुसार ये हमला है या बचाव के लिए ऐसा किया गया है। फिलहाल सिक्योरिटी गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है और जांच चल रही है। पहले पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… घटना के बाद सिक्योरिटी गार्ड को स्टोर से हटाया
घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस (PAPS) ने मामले की जांच शुरू कर दी। सुरक्षा एजेंसी ने जांच पूरी होने तक गार्ड को स्टोर से हटवा दिया है। यह मामला इसलिए भी ज्यादा सेंसिटिव हो गया है क्योंकि प्रिंस अल्बर्ट में हाल के महीनों में सुरक्षा कर्मियों की ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। महिला को थप्पड़ की घटना के बाद सस्केचेवन के मानवाधिकार संगठनों ने सुरक्षा गार्डों की ट्रेनिंग की मांग उठाई है। सिख गार्ड के समर्थन में आए स्टोर मालिक
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक थप्पड़ की वीडियो को इंटरनेट पर पंजाबियों का सपोर्ट मिल रहा है। इसके साथ ही इसे धर्म से जोड़कर देखा जा रहा है। नेट पर बहस छिड़ गई है कि सिखी के सिद्धांतों और सेल्फ डिफेंस के लिए हमला करना बुरा नहीं है। फिलहाल सस्केचेवान प्रशासन ने बढ़ती हिंसक घटनाओं के मद्देनजर सिक्योरिटी गार्ड के लिए निर्धारित काम के 40 घंटे की छूट की समीक्षा के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि कनाडा में गार्ड को इस तरह से ट्रेंड किया जाता है कि वह उकसावे की चरम सीमा पर भी किसी पर हाथ न उठाए। झगड़े के पीछे के 3 कारण…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *