कन्नौज के गांव में दो पक्षों में मारपीट का VIDEO:बीच-बचाव करने आईं महिलाओं को भी पीटा, हाथ टूट, पुलिस को दी तहरीर

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कन्नौज के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान बीच-बचाव करने आईं महिलाओं को भी पीटा गया। एक महिला का हाथ टूट गया और उसके जेठ का कान कट गया। पीड़ित महिला ने चार हमलावरों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। यह घटना तालग्राम थाना क्षेत्र के मझपुरवा गांव की है, जहां बीते शाम यह विवाद हुआ। मारपीट के दो वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें कुछ युवक गाली-गलौज और हाथापाई करते दिख रहे हैं। कुछ लोग हाथों में डंडे लेकर मारपीट कर रहे थे। मझपुरवा निवासी रामवीर की पत्नी मुन्नी देवी ने तालग्राम थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह शाम को घर पर थीं, तभी गांव के कुछ युवक पुरानी रंजिश के चलते उनके जेठ अरविंद को गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने रोकने का प्रयास किया, तो युवकों ने डंडों और फरसे से हमला कर दिया। मुन्नी देवी के अनुसार, इस हमले में उनका हाथ टूट गया और उनके जेठ अरविंद का कान कट गया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मारपीट करने वाले दोनों पक्ष एक ही गांव के बताए जा रहे हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *