बिजनौर के शेरकोट शुक्रवार में गुरुवार रात एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। ग्राम मुस्तफापुर तैय्यब के कब्रिस्तान में एक नशे में धुत्त युवक पुरानी धंसी हुई कब्र के अंदर सोता हुआ मिला। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना रात शुक्रवार करीब 10 बजे हुई, जब गांव में एक नवजात बच्चे की मौत के बाद परिजन उसे दफनाने कब्रिस्तान पहुंचे थे। दफन की तैयारी के दौरान कुछ ग्रामीणों की नजर पास की एक पुरानी कब्र पर पड़ी। मोबाइल की टॉर्च से देखने पर उन्हें एक युवक बिना शर्ट के कब्र के अंदर बेसुध पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से युवक को कब्र से बाहर निकाला। पूछताछ में युवक की पहचान मोहल्ला नौंधना निवासी के रूप में हुई। वह नशे का आदी बताया गया, जो अक्सर नशे की हालत में भटकता रहता है। पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर उसके घर भेज दिया। अंधेरे में कब्र के अंदर नशे की हालत में सोए मिले युवक की यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
कब्र में सो रहे युवक को खींचकर बाहर निकाला, VIDEO:बिजनौर में बच्ची का शव दफनाने पहुंचे थे परिजन, बोला- नशे में गिरा था
📅 Published: November 22, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
