कम्पिल रोड स्टेशन पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत:परिजन बोले- मानसिक विक्षिप्त था, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कम्पिल रोड स्टेशन के खम्बा नंबर 174/12 के पास शुक्रवार सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम कटिया निवासी मनोज कुमार (25) पुत्र लालाराम के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, मनोज कुमार शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे घर से निकला था। उसकी मौत किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से हुई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि मनोज मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी दो बहनें भी हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *