करछना स्टेशन पर युवती ने दी जान:ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, जान में जुटी पुलिस

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

प्रयागराज के करछना रेलवे स्टेशन पर एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। सूचना मिलने पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद जीआरपी पुलिस को सूचित किया गया। जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसकी पहचान के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। प्रारंभिक तौर पर पहचान न हो पाने के कारण शव को सील कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया था। पुलिस को युवती के पास से एक क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन बरामद हुआ था। इस मोबाइल फोन के जरिए पुलिस ने जल्द ही युवती की पहचान कर ली। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी विपिन कुमार पाल ने बताया कि मृतका की पहचान मधुलिका (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह औद्योगिक क्षेत्र के ग्राम सभा बरामर निवासी मौजी लाल की पुत्री थी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *