करनाल में अवैध हथियार समेत 3 अरेस्ट:पिस्टल लेकर घूम रहे थे, एक यूपी का रहने वाला, देसी कट्‌टे और कारतूस बरामद

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

करनाल जिला पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन के दौरान अवैध हथियार रखने के तीन मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियान में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त रोकने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए विशेष टीमें गठित की गईं। अभियान के तहत अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देसी कट्टे, पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि हथियारों का उपयोग अपराधों में किया जाना था, इसलिए मामले की गहन जांच जारी है। सीआईए-3 की टीम ने दो मामलों में गांव नसीरपुर निवासी दीपक और कस्बा दौराला, मेरठ (उत्तर प्रदेश) निवासी सवीन पाल को काबू किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अवैध हथियार लेकर घूम रहे थे। दूसरे मामले में थाना मधुबन पुलिस टीम ने गांव बलहेड़ा घरौंडा निवासी सादा को गिरफ्तार किया। 92 आरोपी काबू, 10 अवैध हथियार बरामद बता दें कि, इस अभियान के दौरान कुल 92 वांछित आरोपी गिरफ्तार किए गए। इनमें आर्म्स एक्ट में 11, हत्या की कोशिश करने में 25, हत्या के मामलों में 8, गंभीर चोट पहुंचाने में 10, संगठित अपराध में 02 और लूट व स्नैचिंग जैसे मामलों में 21 आरोपी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से 10 अवैध हथियार और 11 कारतूस बरामद किए गए। इन मामलों में शामिल अपराधियों की पहचान किए जाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली और अपडेट की गई ऑपरेशन में शामिल पुलिस अधिकारियों ने कड़े कदम उठाते हुए 18 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली और 36 हिस्ट्रीशीट अपडेट की गईं। इसके अलावा कुछ आरोपियों की जमानत भी कोर्ट द्वारा रद्द की गई। पुलिस कार्रवाई के बाद कई क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों के मन में विश्वास बढ़ा है। अपराध पर अंकुश लगाना ही मकसद करनाल पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया ने कहा कि अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ऑपरेशन ट्रैकडाउन ने यह साबित कर दिया कि अपराध करने वाले किसी भी कीमत पर बच नहीं पाएंगे। भविष्य में भी इसी तरह ठोस और प्रभावी अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज में भय-मुक्त वातावरण बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *