करनाल में यमुना नहर में मिला शव:जेब से 500 के नोट की गड्डी मिली, चंडीगढ़ के पते का आधार कार्ड बरामद

📅 Published: January 30, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

करनाल जिले में कैथल रोड के पास पश्चिमी यमुना नहर में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया गया। प्रारंभिक जांच में शव की हालत देखकर उसके करीब एक सप्ताह पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से 500-500 के नोटों की गड्डी, आधार कार्ड और पर्स बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्च्युरी हाउस करनाल में भिजवा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जेब से मिला कैश, पर्स और आधार कार्ड पुलिस और गोताखोर द्वारा ली गई तलाशी में मृतक की जेब से काले रंग का पर्स मिला। पर्स के अंदर 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां थीं। पुलिस के अनुसार कुल रकम करीब 50 से 60 हजार रुपए के बीच आंकी जा रही है। इसके अलावा जेब से एक आधार कार्ड भी बरामद हुआ, जिस पर श्यामसुंदर नाम और सेक्टर-37 चंडीगढ़ का पता लिखा हुआ है। नहर में शव देख गोताखोर ने लगाई छलांग गोताखोर कर्ण ने बताया कि कैथल रोड की तरफ नहर में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया था। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और नहर में छलांग लगाकर शव को बाहर निकाला। शव करीब एक सप्ताह पुराना लग रहा है। पहचान की पुष्टि पुलिस जांच का विषय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह आधार कार्ड मृतक का ही है या किसी अन्य व्यक्ति का, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। शव की पहचान होने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा। यदि पहचान नहीं हो पाती है तो पोस्टमार्टम के बाद संस्था के माध्यम से अंतिम संस्कार करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *