कलेक्टर पहुंचे खरीदी केंद्र, जांची धान में नमी की मात्रा

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

भास्कर न्यूज | बलरामपुर जिले में धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी, सुव्यवस्थित खरीदी के उद्देश्य से कलेक्टर राजेन्द्र कटारा धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने विकासखंड बलरामपुर और रामानुजगंज के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर तुलाई, टोकन व्यवस्था, किसानों से खरीदी की स्थिति और केंद्रों की व्यवस्थाओं की मैदानी स्तर पर समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने महराजगंज, तातापानी, भवरमाल, रामानुजनगर, खरीदी केंद्र पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति, अब तक खरीदे गए धान की स्थिति, तौल मशीनों का सत्यापन, डेनेज, फेंसिंग, साफ-सफाई, बारदाने की उपलब्धता, स्टेंसिल, टोकन प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यस्थिति भी परखी। कलेक्टर ने स्टॉक रजिस्टर, बारदाना रजिस्टर सहित सभी आवश्यक पंजियों का अवलोकन किया और स्वयं आर्द्रतामापी यंत्र से धान की नमी मापकर गुणवत्ता की वास्तविक स्थिति की जांच की। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कहा कि शासन के निर्देशानुसार फड़ तक धान पहुंचाने की जिम्मेदारी किसान की होगी, जबकि इसके बाद की जिम्मेदारी समिति प्रबंधक की होगी। इसके लिए किसानों द्वारा किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। कलेक्टर कटारा ने नियमानुसार हमालों को साप्ताहिक आधार पर भुगतान कर खरीदी व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने तुहर टोकन मोबाइल ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए, ताकि किसान घर बैठे अपनी सुविधानुसार टोकन प्राप्त कर सकें। केंद्र प्रभारी व समिति सदस्यों को निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि किसानों को समय पर टोकन उपलब्ध कराए जाएं और तुलाई के दौरान किसी भी प्रकार की देरी या असुविधा न हो। खरीदी केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं नियमों के अनुरूप पूरी तरह सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर कटारा ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप धान खरीदी नियमों के तहत पारदर्शी तरीके से की जाए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *