कानपुर देहात में युवक की मौत:फांसी लगाकर दी जान, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव; जांच जारी

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करियावर निराला नगर में 18 वर्षीय युवक शिवम ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक की मां ने बताया कि वह सुबह खेत पर काम करने गई थीं और शिवम घर पर अकेला था। शाम करीब 5 बजे जब वह खेत से लौटीं, तो उन्होंने अपने बेटे को फांसी पर लटका देखा। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां ने बताया कि शिवम उनका इकलौता बेटा था और वही उनके बुढ़ापे का सहारा था। मां खेतों में काम करती थीं, जबकि बेटा शादी-बारात में खाना बनवाने में सहयोग कर परिवार का पालन-पोषण करता था। क्षेत्र प्रभारी एसआई प्रमोद दीक्षित ने जानकारी दी कि मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *