कानपुर में पारा सामान्य से 2.5 डिग्री गिरकर 10.2 पहुंचा:शाम होते ही सर्द हवाओं ने दिलाया ठंड का एहसास, बढ़ेगी सर्दी

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कानपुर में मौसम ने सर्द रुख अख्तियार कर लिया है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सामान्य तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। इस अचानक आई ठंड ने शहरवासियों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है। देर शाम होते ही चलीं सर्द हवाएं चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सस्य विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार को अधिकतम तापमान 26.9 और न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा की रफ्तार 1.2 किमी/घंटा और दिशा उत्तर-पश्चिम रही। हालांकि दिन में धूप खिली रही, लेकिन शाम होते ही सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकंपी महसूस करा दी। आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड
मौसम विशेषज्ञ डॉ. नौशाद खान ने बताया कि उत्तर-पश्चिम से आने वाली बर्फीली हवाओं का असर अब कानपुर पर दिखने लगा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में यह ठंडी हवाएं और सक्रिय होंगी, जिससे रात और सुबह के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसका मतलब है कि ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। अगले पांच दिन साफ रहेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग और कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा और वर्षा की कोई संभावना नहीं है। शुष्क मौसम और हल्की हवाएं चलने के कारण रात का तापमान तेजी से गिर सकता है, जिससे पाला पड़ने की भी आशंका है। किसानों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि तापमान में गिरावट को देखते हुए वे अपनी नकदी फसलों, विशेषकर सब्जियों और कोमल पौधों, को ठंड और पाले से बचाने के लिए उचित प्रबंधन करें। खेतों में हल्की सिंचाई या धुआं करने जैसे उपाय कारगर साबित हो सकते हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *