सदर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी स्थित काली माता मंदिर के पास शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के गौरैया तालाब निवासी दीपक के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दीपक ने गुरुवार रात किसी समय अपने घर से निकलकर काली माता मंदिर के समीप बम्बे पर लगे एक पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब 7 बजे जब आसपास के लोग टहलने निकले, तो उन्होंने युवक को पेड़ पर लटका हुआ देखा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने किन कारणों से यह कदम उठाया।
काली माता मंदिर के पास युवक का शव मिला:देर रात घर से निकला था, फंदे से लटका मिला, औरैया पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू की
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
