उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक युवक की घर में लगे हैंडपंप में करंट आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र मुन्नालाल के रूप में हुई है। मृतक युवक कासगंज जिले की ढोलना कोतवाली क्षेत्र के नगला मोती गड़ी पचगाई गांव का निवासी था और दिल्ली में मजदूरी करता था। बताया गया है कि धर्मेंद्र आज ही अपने परिवार के साथ दिल्ली से गांव आया था। घर पहुंचने के बाद वह पानी पीने के लिए हैंडपंप के पास गया, तभी उसमें आ रहे विद्युत करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ढोलना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत के बाद उसके घर में मातम पसरा हुआ है।
कासगंज में करंट लगने से युवक की मौत:नल में करंट उतरा, पानी पीते समय हुआ हादसा
📅 Published: November 23, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
