कासगंज में सड़क हादसे में युवक की मौत:बहन की शादी से एक दिन पहले हादसा, ऑटो-ट्रैक्टर भिड़ंत मे गई जान

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बहन की शादी की तैयारियों में जुटा था और आयोजित दावत कार्यक्रम के बाद पूरी बेलने वाली महिलाओं को छोड़ घर वापस लौट रहा था। इस घटना से शादी वाले घर में मातम पसर गया। ग्राम राजा रिजोला निवासी ज्ञानेंद्र सिंह (25) पुत्र प्रेमचंद की बहन की बारात शनिवार शाम को आनी थी। शादी से पहले शुक्रवार को गांव में दावत का आयोजन किया गया था। दावत समाप्त होने के बाद ज्ञानेंद्र आयोजन के लिए आई पूरी बेलने वाली महिलाओं को घर छोड ऑटो से वापस लौट रहा था। ग्राम रनेठी के पास उसके ऑटो की एक ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। हादसे में ज्ञानेंद्र सिंह और ग्राम बहोरा निवासी श्रीपाल पुत्र मिश्रीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को पटियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात उपचार के दौरान ज्ञानेंद्र की मौत हो गई। ज्ञानेंद्र की मौत की खबर गांव पहुंचते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार और ग्रामीणों में गहरा शोक व्याप्त है। थाना प्रभारी चंचल सिरोही ने बताया कि ऑटो और ट्रैक्टर की भिड़ंत का मामला सामने आया है और पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *