कुत्ते व्यक्ति का कटा हाथ-सिर लेकर पहुंचे:हापुड़ में सिर और हाथ मिलने से सनसनी, रेलवे ट्रैक पर मिला धड़; जांच में जुटी पुलिस

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हापुड़ में सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार इलाके में शनिवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया। जब आवारा कुत्ते एक व्यक्ति का कटा हुआ हाथ और सिर मुंंह में दबाकर वहां ले गए। लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पास से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर जांच की तो वहां एक व्यक्ति का धड़ बरामद हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया है। कयास लगाया जा रहा है कि व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर मृत हुआ है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम को दिल्ली रोड स्थित प्रीत विहार में कुछ लोग टहल रहे थे। तभी कुछ आवारा कुत्ते एक व्यक्ति का हाथ और सिर लेकर वहां से दौड़ते हुए निकले। इसी बीच कुत्तों के मुंह से व्यक्ति के शरीर के दोनों अंग वहां सड़क पर रह गए। जिसके बाद लोगों ने यह दृश्य देखा तो उनकी चीख निकल गई। थोड़ी ही देर में मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। —– सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे ट्रैक पर जांच करने के लिए गई तो वहां से एक व्यक्ति का धड़ बरामद हो गया। शव इस प्रकार क्षत-विक्षित हो चुका था कि उसकी शिनाख्त करना काफी मुश्किल लग रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आसपास के थानों को सूचना दी है। ताकि शव की शिनाख्त हो सके। इस मामले में एसएचओ सदर देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। कयास लगाया जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *