कुमारगंज अस्पताल में डॉक्टरों की कमी:स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से इलाज में परेशानी, सीएमओ बोले-शासन को भेजी जा चुकी है रिपोर्ट

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अयोध्या का सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज स्टाफ की भारी कमी का सामना कर रहा है। विशेष रूप से महिलाओं को अधिक परेशानी हो रही है, क्योंकि अस्पताल में अभी तक एक भी स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट) की तैनाती नहीं हुई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, तत्काल चार ईएमओ, एक चेस्ट रोग विशेषज्ञ, एक स्किन विशेषज्ञ, एक फिजिशियन सर्जन और कम से कम एक डाटा एंट्री ऑपरेटर की आवश्यकता है। इन पदों की कमी के कारण मौजूदा स्टाफ पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ रहा है। नर्सिंग स्टाफ की बात करें तो अस्पताल में कुल 30 स्टाफ नर्सों की जरूरत है, लेकिन वर्तमान में केवल 6 नर्स ही तैनात हैं। इससे वार्डों में मरीजों की देखभाल सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है। अस्पताल में एक रेडियोलॉजिस्ट तैनात हैं, लेकिन उन्हें सप्ताह में तीन दिन श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या में अटैच कर दिया गया है। इस वजह से एक्स-रे और अन्य महत्वपूर्ण जांचों का काम बाधित हो रहा है।अस्पताल के सीएमएस डॉ. रवि पाण्डेय ने बताया कि स्टाफ की कमी से संबंधित रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक पदों पर जल्द नियुक्ति की जाती है, तो अस्पताल की सेवाओं में काफी सुधार हो सकता है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *