मेरठ में कुरियर कंपनी के डिलीवरी मैन पर पैकेट से दो लेपटॉप गायब करने का आरोप लगा है। मामले ने तूल पकड़ा तो कंपनी के सुपरवाइजर ने FiR दर्ज करा दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है। एक नजर डालते हैं पूरे मामले पर
लोहिया नगर निवासी आशुतोष मेट्रिक्स फाइनेंस सॉल्यूशन कंपनी में डिलीवरी मैन के रूप में काम करता है। 11 जून को कंपनी के सुपरवाइजर मानेन्द्र ने एक बॉक्स आशुतोष को डिलीवरी करने के लिए दिया। बॉक्स में एप्पल कंपनी के दो लैपटॉप थे। शाम को खाली जमा कराया बॉक्स
शाम को आशुतोष की ड्यूटी खत्म हुई तो वह बॉक्स लेकर पहुंचा और वापस सुपरवाइजर मानेन्द्र को थमा दिया। बताया कि ग्राहक ने ऑर्डर कैंसल कर दिया है। सुपरवाइजर ने बॉक्स चेक किया तो पता चला कि उसमें से दोनों लेपटॉप गायब हैं। आशुतोष से सुपरवाइजर की नोकझोंक
सुपरवाइजर मानेन्द्र ने आशुतोष से सवाल जवाब किए तो आशुतोष उचित जवाब नहीं दे पाया। इसको लेकर दोनों के बीच नोकझोंक हो गई। मानेन्द्र ने पुलिस से शिकायत की और बताया कि इस मामले में डिलीवरी ब्वाय के साथ ग्राहक की भी मिलीभगत हो सकती है। इसलिए आशुतोष के पास जवाब नहीं है।
कुरियर कंपनी के डिलीवरी मैन ने पैकेट से लेपटॉप उड़ाए:कंपनी सुपरवाइजर ने दर्ज कराई FIR, डिलीवरी मैन-ग्राहक पर मिलीभगत का आरोप
📅 Published: November 20, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
