काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (केएनपीजी), ज्ञानपुर, भदोही में रोवर्स-रेंजर्स के पांच दिवसीय “प्रवेश” एवं “निपुण” प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस शिविर में छात्र-छात्राओं ने सेवाभाव, अनुशासन और सीमित संसाधनों में जीवन जीने के गुर सीखे। समापन दिवस का शुभारंभ ध्वज शिष्टाचार, प्रार्थना और झंडा गीत से हुआ। भारत स्काउट गाइड भदोही के जिला प्रशिक्षक चंद्रेश राय, कन्हैया लाल यादव और ज्योति रानी मौर्या ने प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन दिया। डॉ. उष्मा यादव ने रोवर्स-रेंजर्स को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें प्रशिक्षण शिविर के नियमों का पालन करते हुए निष्ठा से प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने सेवा भाव जागृत कर समाज में सशक्त योगदान देने के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। डॉ. यादव ने बताया कि यह प्रशिक्षण रोवर्स-रेंजर्स को अनुशासित रहकर सीमित संसाधनों में जीवन जीने की कला सिखाता है। शिविर के दौरान पिछले चार दिनों के प्रशिक्षण कार्य का मूल्यांकन किया गया। दीक्षा समारोह के पश्चात प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी से अपनी एक कमी को त्यागने के लिए कहा गया। साथ ही, छात्र-छात्राओं को समाज, राष्ट्र और परिवार के प्रति अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. सिद्धार्थ बरनवाल, डॉ. वीरेंद्र, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. राममूर्ति, डॉ. गीता यादव, डॉ राजेश यादव, डॉ संजय चौबे सहित कई प्राध्यापक उपस्थित रहे। शिविर में प्रियांशी, अंशिका दुबे, प्रिया, उजाला, शिवचरन, आर्यन जायसवाल, कमलेश बिंद, राधिका, खुशी गुप्ता, साक्षी, प्राजक्ता दूबे, कशिश विश्वकर्मा, सुमन यादव, अन्तिमा, पूजा, ऋषिका पाण्डेय, लक्ष्मी तिवारी, मौसम यादव, दिव्यानी दुबे, अंबिका यादव, श्वेता तिवारी, भावना पाल, अंशू यादव, खुशबू यादव, अतुल दूबे आदि छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन रोवर्स प्रभारी डॉ. महेंद्र यादव ने किया, जबकि रेंजर्स प्रभारी डॉ. ऋचा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
केएनपीजी में रोवर्स-रेंजर्स शिविर:छात्र-छात्राओं को अनुशासन और सीमित संसाधनों में जीवन जीने के गुर सिखाए
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
