केडीए का बुलडोजर गरजा, 14 बीघा पर ध्वस्तीकरण व सीलिंग:मैनावती मार्ग, बिठूर रोड में हुआ एक्शन, बिना नक्शे हो रही थी प्लाटिंग

📅 Published: January 28, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

केडीए की ओर से अवैध निर्माण पर अभियान चलाकर ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को प्रवर्तन (जोन-1बी) के द्वारा लगभग 14 बीघा क्षेत्रफल में केडीए का बुलडोजर गरजा। टीम द्वारा बिना नक्शा पास कराए की जा रही अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण, सीलिंग व नोटिस की कार्यवाही की गई। बिना नक्शा पास कराए हो रही थी प्लाटिंग प्रवर्तन (जोन-1बी) के विशेष कार्याधिकारी/उपजिलाधिकारी डा. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम जागेश्वर मंदिर के सामने परमियापुरवा मैनावती मार्ग पर पहुंची। यहां अर्चना निषाद, राम खिलावन, श्री कटियार व अन्य द्वारा आठ बीघा जमीन पर केडीए से नक्शा पास कराए बिना अवैध/अनाधिकृत प्लाटिंग की जा रही थी। आठ बीघे में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग के अन्तर्गत रोड, नाला, बाउण्ड्रीवाल, बिजली के खम्भे, पिलर, इन्ट्रीगेट आदि को तीन जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त किया गया।इसके अलावा टीम ने बैकुण्ठपुर, मन्धना में श्री राजावत व अन्य द्वारा लगभग तीन बीघा जमीन में बिना केडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये की जा रही प्लाटिंग को सील किया गया। नहीं दिखा पाए नक्शा नोटिस जारी वहीं, बैकुंठपुर में आलोक तिवारी, विनय तिवारी व अन्य द्वारा फायर बिग्रेड के सामने रोड के मोड़ पर बायीं तरफ लगभग 2.5 बीघा क्षेत्रफल में 400 वर्ग मीटर में निर्माण किया जा रहा है। मांगे जाने पर टीम को स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखा पाए। चन्द्र गुप्त त्रिपाठी व अन्य द्वारा लगभग 2000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में प्लाटिंग किया जा रहा है। यहां भी स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखाया गया। विशेष कार्याधिकारी ने बताया कि इनको नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का समुचित प्रत्युत्तर प्रस्तुत न किये जाने पर नियमानुसार सीलिंग/ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी।
सात बीघा जमीन की गई चिन्हित डा. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि थाना-कल्यानपुर व बिठूर के अन्तर्गत स्थित ग्रामों की लगभग 07 बीघा क्षेत्रफल की अवैध व अनाधिकृत निर्माण/प्लाटिंग को चिन्हित किया जा चुका है। जल्द ही सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। कार्यवाही के दौरान क्षेत्रीय अवर अभियन्ता श्रवण कुमार, हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर राम औतार, मनोज के साथ थाना-बिठूर पुलिस रही।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *