कैप्टन अमरिंदर सिंह फो​र्टिस अस्पताल में भर्ती:पूर्व पंजाब CM के घुटनों का होना है ऑपरेशन, चलने फिरने में आ रही दिक्कत

📅 Published: February 10, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुए हैं। पता चला है कि उनके घुटनों का ऑपरेशन होना है। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। कई जानकार उनसे मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। फोर्टिस के प्रवक्ता ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि उनका कहना है कि कोई सीरियस इश्यू नहीं है। कैप्टन ने कहा कि फिट और एक्टिव हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह लंबे समय तक राजनीति से दूर चल रहे थे, क्योंकि उन्होंने अपना ऑपरेशन करवाया हुआ था। अक्टूबर 2025 में वह फरीदकोट और अन्य जगहों पर भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल हुए, जहां उन्होंने कहा कि वे अब “फिट और एक्टिव” हैं और 2027 के चुनावों के लिए तैयार हैं। उन्होंने ड्रग्स और गैंगस्टर मुद्दों पर बयान दिए और भाजपा को मजबूत करने की अपील की। 30 नवंबर को एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि “आई एम बैक इन द गेम” (मैं वापस खेल में हूं)। उन्होंने पंजाब की राजनीति, 2027 चुनावों की स्ट्रैटेजी, SAD-BJP गठबंधन की जरूरत और कांग्रेस में वापसी न करने की बात कही। यह उनकी एक्टिव रिटर्न की सबसे बड़ी घोषणा थी। लेकिन भाजपा छोड़ने की अफवाहों का खंडन किया।
जालंधर में PM मोदी से मुलाकात जालंधर में गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर जब PM नरेंद्र मोदी आए थे, तो उन्होंने उनसे मुलाकात की थी। वहीं, उनके पंजाब आने के लिए धन्यवाद किया था। इससे पहले कैप्टन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *