कोहरे में फंसा प्लेन, हवा में चक्कर काटकर क्रैश:अजित पवार का विमान आग का गोला कैसे बना, जानिए हादसे की वजह

📅 Published: January 28, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

‘जब प्लेन नीचे आ रहा था, तो 100 फीट ऊपर से ही लगने लगा कि ये क्रैश हो जाएगा।’ ‘अजित पवार का प्लेन रनवे के करीब आकर वापस हवा में गया और चक्कर खाकर वापस गिर गया’ महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट के पास मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ये बातें बता रहे हैं। इसी क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पावर की 4 लोगों के साथ मौत हो गई। पवार ने सुबह 8 बजे मिड साइज बिजनेस चार्टर्ड जेट Learjet-45 में मुंबई से उड़ान भरी थी। अजित पवार का प्लेन क्रैश कैसे हुआ, संभावित वजहें कौन-सी हो सकती हैं और इस तरह के क्रैश में पहले किन नेताओं की जान गई; जानेंगे भास्कर एक्सप्लेनर में… किस प्लेन में सफर कर रहे थे अजित पवार? प्लेन क्रैश कैसे हुआ होगा? प्लेन क्रैश होने के पीछे क्या वजह हो सकती हैं? केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा, ‘हादसे की जांच शुरू हो गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे की वजह कम विजिबिलिटी है। सुबह 8:40 बजे के करीब प्लेन के पायलट ने लैंडिंग से पहले ATC बारामती से कॉन्टैक्ट किया। ATC ने पूछा कि क्या रनवे दिखाई दे रहा है तो पायलट ने कहा कि नहीं दिखाई दे रहा है। इसके बाद प्लेन ने एक चक्कर कटा और दोबारा लैंडिंग की कोशिश की। ATC ने फिर से पूछा कि रनवे दिखाई दे रहा है तो कुछ देर बाद जवाब आया – हां। लेकिन कुछ ही देर में क्रैश की आवाज सुनाई दी।’ एविएशन एक्सपर्ट और पायलट रहे अनंत सेठी कहते हैं कि क्रैश के समय एयरपोर्ट पर कोहरा था, हो सकता है कि लो-विजिबिलिटी के चलते लैंडिंग के समय प्लेन किसी चीज से टकरा गया हो। इसके अलावा हवा के अचानक रुख बदलने जैसा फैक्टर भी हो सकता है, इसकी जानकारी शुरुआती जांच के बाद सामने आएगी। DGCA के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच में विमान के मलबे के फैलाव, दिशा, गति और टकराव के असर का अध्ययन किया जाएगा। इसके लिए पूरे क्रैश साइट की फोटोग्राफी और टेक्निकल एनालिसिस किया जा रहा है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो यानी AAIB की हादसे की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली में VSR के ऑफिस में AAIB की एक टीम पहुंच चुकी है। वहीं दूसरी टीम बारामती के लिए रवाना हो चुकी है। हालांकि कम विजिबिलिटी और खराब मौसम के अलावा इन 3 वजहों से भी प्लेन क्रैश हो सकता है… 1. इंजन या कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी समस्या 2. पायलट एरर 3. रनवे में खराबी प्लेन क्रैश में पहले भी किन हस्तियों की मौत हुई? ———– ये खबर भी पढ़िए… जब वॉशरूम में एक कॉल से बदला पाला:अजित पवार के किस्से, जिन्होंने 6 बार डिप्टी सीएम की शपथ ली; आज प्लेन क्रैश में निधन 2004 में जब NCP की 71 सीटें आईं, तब शरद ने कांग्रेस (69 सीटें) को सरकार बनाने का मौका दिया। अजित, शरद के इस फैसले से नाराज हुए थे। अजित पवार के सहयोगियों का मानना था कि ये उनको दरकिनार करने के लिए किया जा रहा है। उनके चाचा उनको मुख्यमंत्री बनाने से रोकने के लिए ये सब कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *