कौशांबी में बुधवार शाम सराय अकिल थाना क्षेत्र के सरैया मोड़ पर सर्राफा व्यापारी से हुई बड़ी लूट की वारदात को पुलिस ने महज 24 घंटे में ही सुलझा लिया। पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान 5 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें से तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा। सर्राफा कारोबारी अंशु सोनी से बोलेरो सवार अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। व्यापारी ने बताया था कि बदमाश लगभग 4 किलो चांदी, 23 ग्राम सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में कई टीमें गठित की गईं। जुगराजपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ गुरुवार देर रात सराय अकिल क्षेत्र के जुगराजपुर में पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की।इस दौरान हुई मुठभेड़ में 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, बोलेरो कार बरामद, घटना में लूटे गए सभी आभूषण 100% बरामद। सर्राफा व्यापारी अंशु सोनी ने कहा, पुलिस ने खुलासे के लिए 48 घंटे का समय मांगा था। लेकिन एसपी कौशांबी राजेश कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने 24 घंटे में ही घटना का पर्दाफाश कर दिया।
कौशांबी में पुलिस एनकाउंटर में 5 आरोपी गिरफ्तार:सर्राफा व्यापारी से लूटा गया सोना-चांदी बरामद
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
