कौशांबी में 25 पुलिसकर्मियों को CCTNS प्रशिक्षण सर्टिफिकेट:ASP राजेश कुमार सिंह ने प्रदान किए, तकनीक आधारित पुलिसिंग पर जोर

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कौशांबी में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने 25 पुलिसकर्मियों को CCTNS प्रशिक्षण के सर्टिफिकेट प्रदान किए। यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के दुर्गाभाभी सभागार में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण डिस्टिक कोऑर्डिनेटर आदर्श पाण्डेय ने दिया। इसमें सीसीटीएनएस प्रणाली के तहत डिजिटल विवेचना, डेटा एंट्री, केस मैनेजमेंट और अपराधियों की प्रोफाइलिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को तकनीकी ज्ञान का प्रभावी ढंग से उपयोग करने और CCTNS प्रणाली को जनपद की पुलिसिंग को अधिक स्मार्ट व पारदर्शी बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह, वाचक पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार शर्मा, डिस्टिक कोऑर्डिनेटर आदर्श पाण्डेय सहित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 25 पुलिसकर्मी और अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *