एटा में गुरुवार देर रात खड़े कैंटर से ऑटो टकराई। जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। कुसाड़ी बाईपास के समीप नोएडा से आ रहा एक ऑटो सड़क किनारे खड़ी कैंटर से टकरा गया। ऑटो नोएडा से अपने घर लौट रहा था। तभी वह खड़ी कैंटर में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कुसाड़ी गांव के पास हुई। हादसे में गुरसहायगंज निवासी कमलेश पुत्र रामनरेश (34) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गुरसहायगंज के टपकापुर निवासी प्रांशु पुत्र चंद्रपाल और ऋतिक पाल पुत्र राकेश चंद्र पाल (19) घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन एटा पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात थाना प्रभारी जितेंद्र पाल सिंह गौतम ने बताया कि घटना देर रात करीब ढाई बजे हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने पुष्टि की कि एक व्यक्ति की मौत हुई है और दो अन्य का उपचार चल रहा है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
खड़े कैंटर से टकराई ऑटो, एक युवक की मौत:एटा में दो साथी घायल, नोएडा से लौट रहा था घर
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
