सोनभद्र के ओबरा खनन क्षेत्र स्थित बिल्ली मारकुंडी में हुए खदान हादसे की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। यह 5 सदस्यीय टीम ओबरा सीओ हर्ष पांडेय की निगरानी में काम करेगी। गठित एसआईटी में एक इंस्पेक्टर और दो उप-निरीक्षक सहित कुल पांच सदस्य शामिल हैं। यह टीम अपनी दैनिक प्रगति रिपोर्ट सीधे पुलिस अधीक्षक को सौंपेगी। पुलिस का दावा है कि इस मामले में जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि गत 15 नवंबर को बिल्ली-मारकुंडी स्थित श्री कृष्णा माइनिंग वर्क्स की खदान में चट्टान धंसने से कई मजदूर दब गए थे। लगभग 68 घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद सात मजदूरों के शव बरामद किए गए थे। इस हादसे के संबंध में खदान मालिक और पार्टनर मधुसूदन सिंह व दिलीप केशरी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था। एसपी ने उनकी गिरफ्तारी और मामले की जांच के लिए पहले तीन टीमें गठित की थीं। जिसे अब पांच सदस्यीय एसआईटी में बदल दिया गया है। टीम नियम विरुद्ध खनन और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि खदान हादसे की जांच में तेजी लाने के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। उन्होंने सीओ ओबरा को सभी बिंदुओं पर जांच के निर्देश दिए हैं। एसपी वर्मा ने कहा कि नियम विरुद्ध खनन और हादसे के लिए जिम्मेदार सभी लोगों की भूमिका जांची जा रही है और जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खदान हादसे की जांच के लिए SIT गठित:ओबरा खनन क्षेत्र में हुए हादसे की 5 सदस्यीय टीम करेंगी जांच
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
