खालिस्तानी आतंकी की CM भगवंत मान को धमकी:बोला- 26 जनवरी को टारगेट करेंगे, सपोर्टर होशियारपुर पहुंच चुके; 4 दिन ट्रेन से न जाएं

📅 Published: January 20, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें उसने 26 जनवरी को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को धमकी दी। पन्नू ने वीडियो में दावा किया है कि खालिस्तानी समर्थक होशियारपुर पहुंच चुके हैं और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान उनके निशाने पर हैं। होशियारपुर में रेलवे ट्रैक पर खालिस्तान रेफरेंडम के झंडे लगाए गए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री 26 जनवरी को होशियारपुर में तिरंगा फहराएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पन्नू ने 26 जनवरी से 29 जनवरी तक आम लोगों को ट्रेन से दिल्ली की यात्रा न करने की चेतावनी दी है। उसने अमृतसर, लुधियाना और फिरोजपुर से दिल्ली जाने वाली रेल सेवाओं का खास तौर पर जिक्र किया। उसने दावा किया कि भारत सरकार देश के अलग-अलग इलाकों में धमाके करवा सकती है। पन्नू बोला- दिल्ली के विजय चौक पर खालिस्तानी झंडा फहराया जाएगा
वीडियो के लास्ट में पन्नू ने कहा कि 29 जनवरी को दिल्ली के विजय चौक पर खालिस्तानी झंडा फहराया जाएगा। हालांकि दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद केंद्रीय और राज्य की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मामले की जांच की जा रही है। कौन है गुरपतवंत सिंह पन्नू…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *