खिलाड़ी अन्नू-साहिल ने जिस हथियार से फायरिंग की, वो मिला:लाइसेंस कैंसिल करने की सिफारिश, DM को पत्र भेजेगी पुलिस; शादी में किए थे फायर

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा के रोहतक के किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज और अंतरराष्ट्रीय जैवलिन थ्रो खिलाड़ी अन्नू रानी मेरठ में अपनी शादी में हर्ष फायरिंग कर फंस गए हैं। पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल राइफल को राहतक से बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जिस राइफल से हर्ष फायरिंग की गई थी, वो लाइसेंसी है। मेरठ पुलिस द्वारा प्रशासन से लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की जाएगी। लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। सरधना ठाने के सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि हथियार लाइसेंस कैंसिलेशन के लिए मेरठ पुलिस की तरफ से रोहतक डीएम को पत्र भेजा जाएगा। बता दें कि 18 नवंबर को मेरठ में अन्नू रानी उनके पति साहिल भारद्वाज ने अपनी शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जानिए क्या है पूरा मामला… साहिल और अनु की शादी की PHOTOS… अनु की गन्ना फेंकने से ओलिंपिक तक की कहानी…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *