खीरी रिजर्व पुलिस लाइंस में शनिवार को पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विवेक तिवारी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस झंडा दिवस का प्रतीक चिन्ह लगाया और उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक का संदेश पढ़कर सुनाया। एएसपी विवेक तिवारी ने पुलिस बल के इतिहास, गौरव और कर्तव्यपरायणता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर 1952 को भारत सरकार ने पहली बार उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी को पुलिस कलर व झंडा प्रदान किया था। उन्होंने आगे कहा कि लाल और नीले रंग का यह ध्वज शक्ति और निष्ठा का प्रतीक है। इसी ध्वज ने उत्तर प्रदेश पुलिस को एक विशिष्ट पहचान दी है। तिवारी ने पुलिसकर्मियों को शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की परंपरा को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में, जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में झंडा दिवस मनाया। सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने भी अपने थाना/चौकी प्रांगण में ध्वजारोहण कर पुलिस महानिदेशक का संदेश पढ़कर सुनाया।
खीरी रिजर्व पुलिस लाइंस में पुलिस झंडा दिवस:ASP ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को लगाए प्रतीक चिन्ह
📅 Published: November 23, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
