गणतंत्र दिवस पर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा अलर्ट:महराजगंज में SSB और पुलिस कर रही सघन जांच, ड्रोन से निगरानी

📅 Published: January 22, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। देश में संभावित आतंकी खतरों को देखते हुए सोनौली सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन जांच-पड़ताल की जा रही है। सुरक्षात्मक कार्रवाई के तहत आंतरिक सुरक्षा को मजबूत किया गया है और सीमा पर हाई अलर्ट जारी है। सोनौली सीमा पर डॉग स्क्वायड और सीसीटीवी कैमरों की मदद से नेपाल से आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गहन तलाशी ली जा रही है। भारत-नेपाल की खुली सीमा होने के कारण एसएसबी और पुलिस के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। महिलाओं की तलाशी के लिए महिला जवानों को भी तैनात किया गया है, जो दिन-रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए हैं। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह से अलर्ट पर है। इसी कारण इस सीमा पर विशेष रूप से जांच और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। सभी पगडंडियों पर भी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है, साथ ही ड्रोन का भी उपयोग किया जा रहा है। सीमावर्ती सराय, होटल और ढाबों की भी नियमित रूप से जांच की जा रही है। पुलिस और एसएसबी के जवान सीमावर्ती क्षेत्रों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर स्थानीय निवासियों को भी सुरक्षा के प्रति सचेत कर रहे हैं

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *