गाजियाबाद पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह:भाजपा विधायक के यहां शादी समारोह में शिरकत कर दिल्ली रवाना

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार रात गाजियाबाद में पहुंचे। भाजपा के मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी के यहां शादी समारोह में शिरकत की। इस दौरान वह भाजपा नेताओं से भी मिले। रक्षामंत्री के निजी कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल और आसपास सुरक्षा भी कड़ी रही। करीब 20 मिनट रुकने के बाद वह कार से दिल्ली के लिए रवाना हुए। निजी कार्यक्रम में हुए शामिल गाजियाबाद की मुरादनगर सीट से भाजपा विधायक अजीतपाल त्यागी के भाई गिरीश त्यागी के बेटे की शादी में गुरुवार रात रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। कार्यक्रम में सांसद अतुल गर्ग और भाजपा के विधायक और अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे। कविनगर में आयोजित निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद रक्षामंत्री दिल्ली के लिए रवाना हुए। यातायात व्यवस्था को लेकर शहर में अलग अलग स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *