गाजियाबाद के मुरादनगर में शनिवार रात ट्रक ने शादी समारोह से लौट रही कार में टक्कर मार दी। कार में महिलाएं और बच्चे भी बैठे थे। जहां बारात शादी समारोह से लौट रही थी। इस दौरान कार एक साइड से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हंगामे की सूचना पर डायल 112 और मुरादनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। कई मीटर तक कार को घसीटा मुरादनगर में मेरठ रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बारात से लौट रही कार को कई मीटर घसीटा। गनीमत रही कि कार में सवार छोटे बच्चे व महिलाओं को गंभीर चोट नहीं लगी। इस दौरान रोड पर जाम जैसी स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने किसी तरह कार को सड़क से हटवाया। मुरादनगर एसओ अंकित चौहान का कहना है कि इस मामले में तहरीर नहीं आई है, कार सवार फैमिली शादी समारोह से आ रही थी।
गाजियाबाद में ट्रक ने कार में टक्कर मारी, हंगामा:रात में बारात से लौट रही कार को कई मीटर तक घसीटा
📅 Published: November 23, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
