गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर शराब तस्कर गिरफ्तार:जीआरपी ने 24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब किया जब्त

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। यह कार्रवाई शुक्रवार को प्लेटफार्म नंबर 2 के पूर्वी छोर पर की गई। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, जीआरपी टीम ने चंदन कुमार शाह (उम्र लगभग 29 वर्ष) को पकड़ा। चंदन सिवान (बिहार) के तरवार गांव का निवासी है। उसके कब्जे से ‘ऑफिसर च्वाइस’ ब्रांड की 180 एमएल की 24 बोतलें मिलीं। बरामद शराब की कुल कीमत लगभग 2880 रुपए आंकी गई है। इस मामले में जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी में मु0अ0स0 21/25, धारा 60(1) एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त चंदन ने बताया कि वह बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाकर ट्रेन के माध्यम से शराब ले जाकर अधिक दामों पर बेचता था। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास का सत्यापन कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *