गाय से टकराया बाइक सवार मैकेनिक घायल:हरदोई के बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर म्योरा गांव के निकट एक गाय से टकराने के बाद बाइक सवार मैकेनिक शिवम (22) घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, शिवम पुत्र रामस्वरूप बिलग्राम के खाले पुरवा गांव का निवासी है। वह कन्नौज बाईपास पर मैकेनिक मिस्त्री का काम करता है। घटना के समय वह छिबरामऊ गाड़ी ठीक करने के लिए जा रहा था। म्योरा गांव के पास अचानक एक गाय उसकी बाइक के सामने आ गई। गाय से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और शिवम सड़क पर गिर गया, जिससे उसे चोटें आईं। हादसे के बाद परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *