गुजरात के अरावली में एंबुलेंस में आग, 4 जिंदा जले:एक दिन के नवजात के इलाज के लिए जा रहा था पिता; डॉक्टर-नर्स की भी मौत

📅 Published: November 18, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गुजरात के अरावली जिले में चलती एंबुलेंस में आग लग गई। इस हादसे में एक डॉक्टर, नर्स, एक नवजात शिशु और उसके पिता की मौत हो गई। हालांकि एंबुलेंस ड्राइवर और एक रिश्तेदार को बचा लिया गया। हादसा मोडासा की रणसैय्यद चोकड़ी के पास हुआ। एंबुलेंस अहमदाबाद के ऑरेंज अस्पताल की थी। दरअसल, महिसागर जिले के लुणावाड़ा निवासी जिग्नेशभाई महेशभाई मोची के नवजात (उम्र 1 दिन) बच्चे को इलाज के लिए मोडासा के रिच अस्पताल से अहमदाबाद ले जाया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। सड़क पर जलती हुई एंबुलेंस का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जो वहां मौजूद पेट्रोल पंप पर रिकॉर्ड हो गया था।


📱 Share on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *