गुरदासपुर और पठानकोट में स्कूलों को उड़ाने की धमकी:बच्चों को बाहर निकाला गया, पुलिस ने घेराबंदी की, बम स्क्वायड टीम जांच कर रही

📅 Published: January 23, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

गुरदासपुर और पठानकोट में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। निजी स्कूलों को ई-मेल से थ्रेट भेजा गया। धमकी मिलते ही पुलिस टीमों ने स्कूल को चारों ओर से घेर लिया है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। बच्चों की छुट्टी करवाकर घर भेज दिया गया है। गुरदासपुर के जिया लाल मित्तल डीएवी स्कूल में बम विस्फोट की धमकी मिली है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए ईमेल में दोपहर 1 बजे तक स्कूल में बम विस्फोट की चेतावनी दी गई थी। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को तुरंत छुट्टी दे दी और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया। बम निरोधक दस्ता और पुलिस टीम स्कूलों की घेरेबंदी कर जांच कर रहे हैं। इलाके में दहशत का माहौल है, लेकिन पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। जालंधर में बदमाश का एनकाउंटर जालंधर में पुलिस ने एक बदमाश का एनकाउंटर कर दिया। बदमाश ने पुलिस को देखते ही गोलीबारी की, जवाबी कार्रवाई में उसके हथ में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़ा गया बदमाश लवप्रीत उर्फ लभी है, जिसे पिछले महीने एक पेट्रोल पंप पर हुई अंधाधुंध फायरिंग के मामले में आरोपी बनाया गया था। जानकारी के अनुसार, अलावलपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। जब वे अलावलपुर से गांव डोला की ओर जा रहे थे, तभी सामने से एक बाइक सवार आता दिखा। पुलिस को देखकर बदमाश ने भागने की कोशिश की और पास के एक खाली प्लॉट की तरफ मुड़ गया। तभी उसे पुलिस ने कार्रवाई कर दबोच लिया। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब में 10 ठिकानों पर NIA की छापेमारी पंजाब के 3 बॉर्डर जिलों के 10 ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रेड की। NIA ने बताया कि ये रेड 2025 में अमृतसर के एक मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले की जांच के सिलसिले में कार्रवाई आगे बढ़ाने के लिए की गई है। एजेंसी ने बताया कि गुरुवार को पंजाब के अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर में कुल 10 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। NIA की टीमों ने इस तलाशी के दौरान भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। इसमें कई मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं। NIA ने कहा कि बरामद दस्तावेजों और डिजिटल डिवाइस की जांच के बाद इस आतंकी साजिश के और भी गहरे तार जुड़ने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *