गोंडा में पुलिस मुठभेड़, 5 लुटेरे गिरफ्तार, 2 घायल:3 लाख रुपये, तमंचा और लूटी बाइक बरामद, बस्ती और गोंडा में की थी वारदात

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गोंडा जिले में छपिया थाने की पुलिस और एसओजी टीम के साथ हुई मुठभेड़ में पांच लुटेरे गिरफ्तार किए गए हैं। इस दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के 3 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप, दो अवैध तमंचे और बस्ती से लूटी गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान किस्मत अली उर्फ बाबा, विकास शर्मा, पवन वर्मा, अलीमुद्दीन और लवकुश यादव के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान किस्मत अली और विकास शर्मा के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। यह मुठभेड़ छपिया थाना क्षेत्र में 15 नवंबर को हुई लूट की घटना से संबंधित है। केशव नगर ग्रांट गांव के रामकुमार वर्मा वीरपुर भरपूरवा के पास एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। आरोपियों ने तालागंज ग्रांट इटई मार्ग पर उनसे 5 लाख रुपये और एक लैपटॉप लूट लिया था। विरोध करने पर रामकुमार वर्मा पर तमंचे से हमला भी किया गया था। इस घटना के खुलासे के लिए गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने छपिया थाने की पुलिस के साथ-साथ एसओजी और सर्विलांस समेत पांच पुलिस टीमों का गठन किया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छपिया थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का खुलासा कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, गोंडा में घटना को अंजाम देने से पहले इन आरोपियों ने बस्ती के परशुरामपुर से एक अपाचे मोटरसाइकिल लूटी थी। इसी मोटरसाइकिल का इस्तेमाल गोंडा में लूट के लिए किया गया था। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *