गोंडा DM बोलीं-मतदाता सूची सुधार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:अधिकारियों को लगाई फटकार; गोंडा सदर सबसे पीछे

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गोंडा में मतदाता पुनरीक्षण कार्य की धीमी रफ्तार पर जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) प्रियंका निरंजन ने कड़ी नाराजगी जताई है। सोमवार को जिला पंचायत सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।सूत्रों के मुताबिक गौरा विधानसभा 28% उपलब्धि के साथ सबसे आगे है, जबकि गोंडा सदर विधानसभा की स्थिति सबसे खराब पाई गई। यहां प्रगति तेज करने के लिए DEO ने विशेष नोडल अधिकारी भी नामित किया है। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने साफ चेतावनी दी कि तय समयसीमा में काम पूरा न होने पर जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसमें किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के बाद DEO प्रियंका निरंजन ने गोंडा शहर के कई बूथों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगति का जायजा लिया और मौजूद कर्मचारियों को कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने फॉर्म भरने पहुंचे मतदाताओं से बातचीत कर समस्याओं की भी जानकारी ली। DEO ने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया और सोशल मीडिया व ऑनलाइन माध्यमों से भी प्रक्रिया को आसान बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी बूथ स्तर अधिकारियों को 100% गणना प्रपत्र वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण में कई जगह धीमी गति दिखाई दी, जिन पर तत्काल सुधार करने के आदेश दिए गए हैं। DEO ने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने तक की कार्रवाई की जा सकती है। गौरा विधानसभा में पुनरीक्षण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, जबकि गोंडा सदर की धीमी प्रगति प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नियमित मॉनिटरिंग के साथ इस अभियान को गति दी जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *