गोरखपुर में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए गोरखपुर में जिला स्तर पर टीम चयन और ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय, लखनऊ के निर्देश पर यह ट्रायल 26 नवंबर को सुबह 8 बजे से रीजनल स्टेडियम, गोरखपुर में शुरू होंगे। गोरखपुर जिले के सभी स्कूल और कॉलेजों की जूनियर बालिका हैंडबॉल खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा लेंगी। जिला खेल विभाग ने सभी प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे अपनी टीमों को निर्धारित समय पर ट्रायल के लिए भेजें। 11:30 बजे से मंडलीय चयन ट्रायल
इसी दिन मंडलीय चयन ट्रायल सुबह 11:30 बजे से आयोजित होंगे, जिनमें देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज और गोरखपुर की खिलाड़ी भाग लेंगी। ट्रायल में शामिल होने वाली प्रत्येक खिलाड़ी को आयु प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इसके लिए हाई स्कूल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड या नगर निगम का जन्म प्रमाणपत्र स्वीकार किए जाएंगे। दस्तावेज प्रस्तुत करने पर ही खिलाड़ियों को जिला और मंडलीय चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
गोरखपुर में जूनियर बालिका हैण्डबॉल टीम का ट्रायल:सुबह 8 बजे से रीजनल स्टेडियम में चयन, मंडलीय स्तर पर 4 जिलों की खिलाड़ी होंगी शामिल
📅 Published: November 22, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
