गोरखपुर में देखने को मिला शिक्षा- संस्कृति का संगम:सेंट जोसेफ स्कूल में “अंतरंग 2025” का आयोजन, छात्रों ने मनाया भव्य रजत जयंती उत्सव

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गोरखपुर में गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में रजत जयंती समारोह “अंतरंग 2025” का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत गोरखपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप मैथुस और मुख्य अतिथि गोरखपुर के कमिश्नर अनिल ढींगरा द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर DM दीपक मीणा और DIG गोरखपुर रेंज शिवासीमपी चिनअन्नपा भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य फादर थॉमस फिलिप ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का स्वागत किया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना नृत्य और स्वागत गीत ने समारोह की शुरुआत को भव्य और मंत्रमुग्ध कर देने वाला बना दिया। दर्शकों ने बच्चों की प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया और उनकी कला की प्रशंसा की। बच्चों का सर्वांगीण विकास है जरूरी
अध्यक्षीय संबोधन में आयुक्त अनिल ढींगरा ने कहा कि सेंट जोसेफ स्कूल गोरखपुर और प्रदेश का प्रतिष्ठित विद्यालय है। उन्होंने कहा कि स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास का आदरणीय स्थल है और अभिभावकों तथा शिक्षकों का कर्तव्य है कि वे बच्चों की शिक्षा, नैतिक और व्यक्तिगत विकास में सक्रिय योगदान दें। समारोह में लगभग 1,600 छात्रों ने भाग लिया। स्कूल बैन्ड की सलामी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, इसके बाद छात्रों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गायन और रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की ऊर्जा और कला ने सभी को उत्साहित और प्रभावित किया। सीन ड्रामा और सजावट ने बढ़ाई शोभा
कार्यक्रम के अंत में छात्रों द्वारा प्रस्तुत सीन ड्रामा को दर्शकों ने खूब सराहा। विद्यालय परिसर की सुंदर सजावट और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं ने समारोह की भव्यता को और बढ़ा दिया। यह रजत जयंती समारोह न केवल स्कूल की 25 वर्षों की शिक्षा और समाज सेवा को उजागर करता है, बल्कि गोरखपुर के शिक्षा प्रेमियों और अभिभावकों में गर्व और उत्साह का माहौल भी तैयार करता है। सेंट जोसेफ स्कूल की प्रतिबद्धता और समर्पण इस समारोह के हर पहलू में दिखाई दिया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *