गोरखपुर के गीडा इलाके में 7 फरवरी को पार्टी के बहाने 10वीं में पढ़ने वाले अभिषेक सिंह को बुलाकर उसकी हत्या की गई थी। पड़ोस में रहने वाले दोस्त ने दो युवकों संग मिलकर 35 बार चाकू घोंपा था। दोस्त ने कहा था कि शराब के साथ लड़की भी व्यवस्था की गई है। यह सब कहकर अभिषेक को घर से बुलाकर ले गया था। अभिषेक यह सब सुनकर बहुत खुश हुआ था, उसने मेडिकल स्टोर से कंडोम के पैकेट भी खरीदे थे। जो घटना के बाद उसकी लाश के पास मिले थे। वारदात से पहले आरोपियों ने उसे शराब शराब पिलाई थी। इसके बाद मुर्गा काटने वाले चाकू से हत्या कर मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में गीडा थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मुख्य आरोपित की तलाश में दबिश डाल रही है। मृतक के पिता विजय सिंह की तहरीर पर हरैया गांव निवासी आकाश, अक्षय, निखिल तथा नौसढ़ के प्रदीप चौहान व रवि पासवान के खिलाफ रंजिश में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने सर्विलांस और सीसी कैमरे के फुटेज खंगाले। फुटेज में अभिषेक दो युवकों के साथ बाइक पर जाता दिखाई दिया। हालांकि शुरुआती फुटेज धुंधले थे और कोहरे के कारण पहचान मुश्किल थी, लेकिन बाद में शराब दुकान और अन्य स्थानों के कैमरों की जांच से अहम सुराग मिले। पुलिस ने शराब दुकान की हार्डडिस्क भी कब्जे में ली। क्यूआर कोड से शराब खरीद की पुष्टि हुई। जिसके बाद चौराहे पर रहने वाले दो युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि अभिषेक को पार्टी के बहाने बुलाया था। पत्नी से अवैध संबंध के शक में हुई हत्या मुख्य आरोपी नौसढ़ चौराहे पर ठेला लगाता है और अभिषेक से उसकी पुरानी दोस्ती थी। दोनों के बीच घर पर आना-जाना था। ठेला लगाने वाले युवक को संदेह था कि अभिषेक उसकी पत्नी से बातचीत करता है। इसी वजह से उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पार्टी करने के बहाने बाइक से पेवनपुर गांव के सिवान में ले गया जहां सभी लोगों ने एक साथ शराब पी। नशे की हालत में चाकू घोंपकर अभिषेक की हत्या करने के बाद उन्होंने घर आकर कपड़ा बदला और फरार हो गए। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का पूर्ण पर्दाफाश कर मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुर्गा काटने वाले चाकू से की गई थी हत्या विजय सिंह के बेटे अभिषेक सिंह (18) की मुर्गा काटने वाले चाकू से बेरहमी से हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर कुल 35 गहरे जख्म मिले हैं। मारने के ढंग से ऐसा लग रहा है कि हत्यारोपी किसी भी कीमत पर अभिषेक को जिंदा नहीं रखना चाहते थे। इसलिए 10वीं में पढ़ने वाले अभिषेक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए गए। इसके बाद हत्यारों ने गला रेतकर सीने में चाकू धंसा दिया था। चाकू के वार इतने तेज किए गए थे कि सीने और गर्दन की हड्डियां तक कट गई थीं। सीसीटीवी कैमरे की जांच में पुलिस को घटना से जुड़े कुछ क्लू मिले हैं। जिनके आधार पर जांच शुरू की गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। घर जाते वक्त नौसढ़ के पास पासवान ढाला पर परिजन और ग्रामीणों ने गाड़ी रोक दी और हाइवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पुलिस की निगरानी में ही दाह संस्कार कराया गया। अर्थिक स्थिति खराब होने के चलते पढ़ाई के साथ करता था काम अभिषेक दो भाईयों में बड़ा था। उसकी तीन बहनें हैं, जिनकी शादी नहीं हुई है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह पढ़ाई के साथ-साथ शादी-विवाह में वेटर का काम भी करते थे। पिता विजय सिंह ने तहरीर देकर कुछ युवकों पर हत्या का शक जताया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर संघर्ष के निशान मिले हैं, जिससे लगता है कि अभिषेक ने अपने जीवन की रक्षा के लिए काफी देर तक हत्यारोपियों से लड़ाई की। इसी कारण शरीर के कई हिस्सों पर गहरे चाकू के जख्म हैं। अब विस्तार से जानें पूरा मामला गोरखपुर में 7 फरवरी की सुबह सरसों के खेत में अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिला। जिसे देखने के लिए वहां भीड़ जुट गई, लेकिन काेई उसे पहचान नहीं पाया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। खून से सनी लाश और सीने में चाकू धंसा हुआ था। साथ ही शरीर पर कई गहरे जख्मों के निशान थे। जिसे देखकर लोगाेंं की रूह कांप गई। घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर शराब की खाली बोतलें और पानी के पाउच मिले। पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान नौसढ़ निवासी अभिषेक सिंह के रूप में हुई है। पूरा मामला गीडा थाना क्षेत्र के पेवनपुर गांव का है। वेटर का काम करता था अभिषेक परिजनों ने बताया कि अभिषेक शादी-विवाह और पार्टी में वेटर का काम करता था। शुक्रवार शाम वह घर से पैदल निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने कई बार उसके मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन फोन बंद मिला। तब उन्हें अंदेशा नहीं था कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। पार्टी के बाद हत्या की आशंका ग्रामीणों ने बताया कि जब वे शनिवार सुबह खेत की ओर गए, तो वहां का दृश्य देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए। युवक का शव जमीन पर पड़ा था और चारों तरफ खून फैला हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से युवक पर कई बार वार किए थे। हत्या के बाद आरोपी चाकू को उसके सीने में ही छोड़कर भाग गए। पुलिस को घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर शराब की खाली बोतलें और पानी के पाउच मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले वहां शराब पार्टी हुई थी। संभावना है कि युवक अपने किसी परिचित के साथ वहां आया था और नशे की हालत में हुए विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी गई। जांच के दौरान मृतक के पास से इयरबड्स तो मिले, लेकिन उसका मोबाइल फोन गायब था। पुलिस का मानना है कि साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपी फोन साथ ले गए। कुछ दिन पहले हरैया के कुछ युवकों ने अभिषेक को घेर लिया था। उनसे किसी बात को लेकर दुश्मनी चल रही थी। घरवालों ने पुलिस को यह बातें बताई थी।
गोरखपुर में दोस्तों ने 35 बार चाकू से वार किए:शराब और लड़की की पार्टी देकर बुलाया, तड़पा-तड़पाकर मार डाला
📅 Published: February 12, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
