गोरखपुर में सपा ने मनाई मुलायम सिंह यादव की जयंती:कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने योगदान को किया याद

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित जिला कार्यालय में पार्टी संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने की। संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव और महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौन रहकर उन्हें नमन किया और उनके राजनीतिक योगदान पर विचार साझा किए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सादगी और ज़मीन से जुड़ाव उनके नेतृत्व की पहचान थी। सामाजिक न्याय के मॉडल को बताया गया प्रासंगिक
जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। सामाजिक न्याय के प्रति उनका दृष्टिकोण आज भी समाजवादी आंदोलन की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि नेताजी ने हमेशा अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का प्रयास किया। पूर्व सभापति विधान परिषद गणेश शंकर पाण्डेय ने कहा कि मुलायम सिंह यादव राजनीति को सेवा के रूप में देखते थे। वे न केवल एक जननेता थे, बल्कि जनता की वास्तविक आवश्यकताओं को समझने वाले व्यवहारिक नेता भी थे। उनकी कार्यशैली ने प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दी। दूरदर्शिता और संगठनात्मक क्षमता का हुआ जिक्र
पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मोहसिन खान और अवधेश यादव ने कहा कि नेताजी की दूरदर्शिता और संगठन को मजबूत करने की क्षमता अद्वितीय थी। वे हमेशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते थे और समाजवादी मूल्यों को व्यवहार में उतारने पर जोर देते थे। पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी और महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा कि नेताजी के निधन से भारतीय राजनीति में जो शून्य पैदा हुआ है, उसकी भरपाई असंभव है। उन्होंने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता उनके विचारों और अनुशासन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेताओं की उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, डॉ. मोहसिन खान, अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, पूर्व सभापति विधान परिषद गणेश शंकर पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं में कबीर आलम, दयाशंकर निषाद, जफर अमीन डक्कु, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, साधु यादव, संजय पहलवान, मिर्जा कदीर बेग, मुन्नीलाल यादव, अभिमन्यु यादव, विद्या सागर, विनय यादव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *