ग्रेटरनोएडा में युवती ने 16वीं मंजिल से छलांग लगाई, मौत:सुसाइड नोट नहीं मिला, फोन पर कहासुनी के बाद हाईराइज बिल्डिंग से कूदी

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार शाम एक युवती ने 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह एक निजी कंपनी में काम करती थी और दोस्तों के साथ फ्लैट में रहती थी। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद सोसाइटी में स्तब्ध माहौल है। पूरा मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र की मिग्सून ट्विन्स सोसायटी का है। माता-पिता का पहले ही हो चुका है निधन, भाई ही सहारा मृतका की पहचान शालू (22 वर्ष), निवासी शामली के रूप में हुई है। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। शालू यहां अपने चार दोस्तों के साथ रहती थी। परिवार में उसका एकमात्र सहारा उसका भाई है, जिसे घटना की सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शालू ने किसी से फोन पर बात करने के तुरंत बाद यह कदम उठाया। घटना के समय एक दोस्त रसोई में खाना बना रहा था, जबकि बाकी दोस्त बाहर गए हुए थे। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि वह इस तरह की कोशिश करेगी। 16वीं मंजिल की बालकनी से लगाई छलांग सोसायटी के सिक्योरिटी ऑफिसर ने बताया कि शालू ने टावर सन-5 के 16वें फ्लोर की बालकनी से छलांग लगाई। गिरने की आवाज सुनकर सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी और इसकी जानकारी सूरजपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट और अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने शालू के फोन और अन्य सामान को कब्जे में ले लिया है। उसके साथ रहने वाले दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोन की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *