ग्रेटर नोएडा के कासना इलाके में इंटर में पढ़ने वाले छात्र की कार पर दूसरे गुट के छात्रों ने हमला कर दिया। उन्होंने कार में तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलते ही किसान नेता कासना थाने पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया उसके बाद वे वापस लौट गए। घटना शनिवार शाम की है। सबसे पहले ये दो तस्वीरें देखिए अब विस्तार से पूरा मामला पढ़िए कैमराला गांव निवासी किसान नेता बलराज भाटी का पोता प्रियांशु भाटी, 12वीं का छात्र है। वह सेक्टर ओमिक्रोन वन स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करता है। शुक्रवार को प्रियांशु का कोचिंग में साथ पढ़ने वाले छात्र दक्ष से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी के चलते शनिवार देर शाम दक्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रियांशु की कार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कार पर फायरिंग की और पथराव भी किया, जिससे कार के शीशे टूट गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गए। कासना कोतवाली पुलिस के अनुसार- पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में परिचित हैं और इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ग्रेटर नोएडा में इंटर के छात्र की कार पर हमला:कोचिंग में पढ़ने को लेकर हुआ था झगड़ा, परिजन की तहरीर पर केस दर्ज
📅 Published: November 23, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
