घाटमपुर में कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:पॉवर प्लांट रोड पर हादसा, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम भेजा

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कानपुर के घाटमपुर पॉवर प्लांट के गेट नंबर दो रोड पर शनिवार को एक कार ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान सजेती थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी 40 वर्षीय अमर सिंह के रूप में हुई है। अमर सिंह अपनी साइकिल से खेत जा रहे थे, तभी पावर प्लांट के गेट नंबर दो वाले रोड पर यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कार को घेर लिया था। सजेती थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कार चालक महेश कुमार दिल्ली के हरी नगर आश्रम का रहने वाला है। वह किसी कंपनी में काम की तलाश में पावर प्लांट आया था। चालक को कार समेत हिरासत में ले लिया गया है। हादसे में चालक को भी चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे हमीरपुर जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां पर चालक का उपचार जारी है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
मृतक किसान अमर सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा एक 17 साल का बेटा और दो छोटी बेटियां हैं। वह खेती के साथ मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। सजेती थाना प्रभारी अवधेश कुमार किसान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *