घाटमपुर में किराना स्टोर से 15 हजार की टप्पेबाजी:दुकानदार बनकर आया युवक, महंगा सामान लेकर फरार; पुलिस तलाश में जुटी

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

घाटमपुर के पतारा कस्बे में शनिवार शाम एक किराना स्टोर से टप्पेबाजी की घटना सामने आई है। परचून स्टोर पर खुद को दुकानदार बताकर आए एक युवक ने लगभग 15 हज़ार रुपए का महंगा सामान पर्चे पर लिखवाया और मौका पाकर दुकान से भाग निकला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पतारा कस्बा निवासी अवधेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी पतारा चौराहे पर पुलिस चौकी रोड के पास ओमर किराना स्टोर के नाम से दुकान है। शनिवार शाम करीब चार बजे एक युवक दुकान पर आया और खुद को परचून का दुकानदार बताते हुए सिगरेट, पान मसाला, मेवा व अन्य महंगे सामान का पर्चा बनवाने लगा। इस दौरान वह बार-बार हाईवे की ओर देख रहा था। दुकानदार की पत्नी शशि सूची के अनुसार सामान निकाल रही थीं, जबकि अवधेश पर्चे को जोड़ रहे थे। इसी बीच युवक हाईवे की तरफ थूकने के बहाने बाहर निकला और मौके से फरार हो गया। जब तक परिजनों और आसपास के दुकानदारों ने तलाश शुरू की, युवक काफी दूर निकल चुका था। घटना की सूचना पतारा चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक को परचून के महंगे सामानों की पूरी जानकारी थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह पहले किराना दुकान में काम कर चुका होगा या उसके आसपास दुकान हो सकती है। घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *