मेरठ के भाग्यश्री हॉस्पिटल में बच्चे के घाव को फैवीक्विक से बंद करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सीएमओ डॉ अशोक कटारिया ने पत्र के माध्यम से मिली शिकायत के आधार पर दो सदस्यों की एक जांच टीम गठित कर दी है जो पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट सौंपेगी। सर्जन और डिप्टी सीएमओ रहेंगे शामिल डॉ अशोक कटारिया ने बताया कि जांच टीम में एक डिप्टी सीएमओ और एक सर्जन शामिल रहेंगे। किस प्रकार का घाव था और क्यों स्टाफ द्वारा ऐसा किया गया सभी प्वांइट पर टीम जांच करेगी। जैसे ही जांच रिपोर्ट आती है उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। छात्रों ने दिया अल्टीमेटम छात्र नेता विनीत चपराणा ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है । इस प्रकार की लापरवाही किसी की जान पर भी बन सिकती है। अगर 48 घंटे में टीम जांच रिपोर्ट नहीं सौंपती है तो हम सीएमओ ऑफिस का घेराव करेंगे। प्राइवेट अस्पतालों में महंगा इलाज देकर भी इस प्रकार की लापरवाही की जा रही है।
घाव पर फैवीक्विक डालने में CMO ने बनाई जांच टीम:सर्जन और डिप्टी सीएमओं करेंगे जांच, बोले उसी के आधार पर होगी कार्रवाई
📅 Published: November 20, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
