चंडीगढ़ एक बूंद खून से होगी 40 बीमारियों की पहचान:GMCH में लगी अत्याधुनिक जांच मशीन, होम सेक्रेटरी ने उद्धघाटन

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) सेक्टर-32 के बायोकेमिस्ट्री विभाग में अत्याधुनिक लिक्विड क्रोमैटोग्राफी–टैन्डम मास स्पेक्ट्रोमेट्री (LC-MS/MS) मशीन का उद्घाटन किया गया। इसका शुभारंभ होम सेक्रेटरी-cum-सेक्रेटरी, मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़ प्रशासन मनदीप सिंह बराड़ ने किया। इस दौरान जीएमसीएच के डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रो. जी.पी. थामी और संस्थान के फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे। एक ही बूंद से मिलेगी 40 से ज्यादा बीमारियों की रिपोर्ट नए LC-MS/MS प्लेटफॉर्म की स्थापना के साथ सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल अब उन कुछ सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शामिल हो गया है जहां इतनी उन्नत जांच सुविधा उपलब्ध है। इससे बायोकैमिस्ट्री विभाग की डायग्नोस्टिक क्षमता काफी बढ़ जाएगी। विभाग ने अब नवजात बच्चों की विस्तृत मेटाबॉलिक जांच भी शुरू कर दी है। इस तकनीक से सिर्फ एक सूखी रक्त बूंद से 40 से ज्यादा अनुवांशिक और मेटाबॉलिक बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है। इससे हाई-रिस्क बच्चों का समय पर इलाज शुरू किया जा सकेगा। नई मशीन के जरिए विभाग ने एंटी-एपिलेप्टिक दवाओं की थेराप्यूटिक ड्रग मॉनिटरिंग भी शुरू कर दी है। इससे मरीजों को अधिक सटीक रिपोर्ट मिलेगी और इलाज की गुणवत्ता में सुधार होगा। यह नई सुविधा जीएमसीएच की लोगों को अत्याधुनिक और साक्ष्य-आधारित डायग्नोस्टिक सेवाएं देने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *