चंडीगढ़ की जानवी के 11 गिनीज बुक रिकॉर्ड:सचिन तेंदुलकर के बाद ऐसी दूसरी खिलाड़ी; कोच न मिला तो पिता ने यूट्यूब से सिखाया

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ की 18 साल की जानवी जिंदल ने फ्री स्टाइल स्केटिंग में 11 गिनीज बुफ ऑफ रिकार्ड्स अपने नाम किए हैं। वह भारत में ऐसा रिकॉर्ड कायम करने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। हालांकि क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बाद उनका दूसरा नंबर है, सचिन के नाम पर 19 रिकॉर्ड हैं। वहीं, उनके यहां तक के सफर की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। कोई प्रोफेशनल कोच नहीं है; बल्कि पापा ने खुद यूट्यूब, इंस्टाग्राम व फेसबुक पर वीडियो देखकर उसे ट्रेनिंग देना शुरू की। वह पेशे से मैनेजर हैं। वह बेटी के साथ खुद जुटते हैं, ताकि उसे अपने लक्ष्य तक पहुंचाया जा सके। अब तक 21 मेडल उसके नाम है। वहीं, चंडीगढ़ के दो बार स्टेट अवॉर्ड जीत चुकी है। जानवी की कामयाबी का सफर 5 पॉइंट में जानिए… प्राइवेट से सरकारी स्कूल तक का सफर
जानवी के पिता ने बताया कि वे पहले उसे नामी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे, लेकिन वह चाहते थे कि बेटी हर स्थिति का आसानी से मुकाबला कर सके और आत्मनिर्भर बने। इसलिए उन्होंने उसे सरकारी स्कूल में दाखिल कराया, जहां उसने वर्ग के बच्चों के साथ आगे बढ़ना सीखा। अब वह सेक्टर-16 मॉडल में कॉमर्स विषय की पढ़ाई कर रही है। क्या है फ्री स्टाइल स्केटिंग, जिसमें जानवी ने रिकॉर्ड बनाया
फ्री स्टाइल स्केटिंग इनलाइन स्केटिंग का एक तरीका है जिसमें स्केटर बिना किसी तय पैटर्न के अपनी मर्जी से स्पिन, जंप, बैलेंस और विभिन्न ट्रिक्स करते हुए स्केटिंग करता है। इसमें कला, नियंत्रण, तेजी और संतुलन का मेल होता है। इसमें स्केटर को कोन के बीच स्लैलम, एक पहिये पर घूमना, 360 डिग्री स्पिन, फुट चेंज और अलग-अलग स्टाइलिश मूवमेंट करने की पूरी आजादी होती है। यही आजादी और रचनात्मकता इसे “फ्री स्टाइल” बनाती है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *