चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में पहुंचे एजुकेशन डायरेक्टर:कमियां मिलने पर अधिकारियों को चेतावनी दी, 15 दिन में दूर करने के निर्देश

📅 Published: February 2, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ प्रशासन ने सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। सोमवार को एजुकेशन सेक्रेटरी प्रेरणा पुरी और स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर नितिश सिंगला ने चंडीगढ़ के कई सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में पढ़ाई और बुनियादी सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखी गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारी धनास स्थित गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल आरसी-1, आरसी-2 और आरसी-3 पहुंचे। यहां स्कूल भवन, पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय, कक्षाएं, खेल मैदान और साफ-सफाई की स्थिति की जांच की गई। अधिकारियों ने छात्रों, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ से बातचीत कर उनकी समस्याएं और जरूरतें भी जानीं। साथ ही पढ़ाई की व्यवस्था, छात्रों के कल्याण और संसाधनों के सही इस्तेमाल को लेकर चर्चा की गई। स्कूलों में कई कमियां सामने आईं निरीक्षण के दौरान स्कूल भवन और खेल मैदान में मरम्मत की जरूरत, पानी के प्यूरिफायर और कूलर खराब होने जैसी कमियां सामने आईं। इस पर अधिकारियों ने संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को 15 दिनों के भीतर सभी खामियां दूर करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने साफ कहा कि अगर तय समय में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी। इससे पहले स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर नितिश सिंगला ने सेक्टर-19 स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का भी अचानक निरीक्षण किया। यहां कार्यालय की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा की गई।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *